पोस्ट -( 302 )~" श्री कृष्ण वचनामृत "- श्री मद् भगवद् गीता {{ ५२ }} ~ ज्ञान गंगा प्रवाह -- योग शास्त्र तथा त्रिगुण मयी श्रष्टि आदि का विवरण --अध्याय 14 --श्लोक 1 से 27 तक -
🚫 भगवान श्री कृष्ण ने अर्जुन को इस अध्याय में श्रष्टि के गूढ़ रहस्य को बताते हुए कहा ~ इस ज्ञान को जानकर मुनियों ने सिद्धि पायी है और वे आवागमन से छूटकर मुक्त हो गए हैं ।
-- श्री कृष्ण उवाच ~~
🎈 "" त्रिगुण मयी प्रकृति- - श्रष्टि की उत्पन्न करता मेरी योनि स्वरूप है-- जो समस्त भूतों की माता है और वे ( भगवान ) ही इस श्रष्टि के पिता भी हैं जो प्रकृति में जीव रूपी गर्भ का संसाधन करते हैं -- बाद में प्रकृति के तीनों गुण , देह में रहने वाली आत्मा को बांध लेते है - इनका विवरण इस प्रकार है
🎈 1- सत्वगुण - ज्ञान का दाता-निर्दोष ,निर्मल और प्रकाश करने वाला सतोगुण , प्राणी को* सुख और ज्ञान * के साथ बांधता है । रजोगुण और तमोगुण को दबाने से सतोगुण बढ़ता है । इसमे सारी इन्द्रियो में निर्मल ज्ञान का प्रकाश होता है । सत्वगुण के आधिक्य के समय मृत्यु होने पर, मनुष्य को ऊपर ,देवताओ के निर्मल लोकों की प्राप्ति होती है। पुण्य कर्म का फल निर्मल और सात्विक होता है ।
🎈 2-- रजोगुण --तृष्णा और आसक्ति उत्पन्न करने वाला रागात्मक रजोगुण , प्राणी को * कर्म संग *से बांधता है । यह कर्म में आसक्ति उत्पन्न करता है । सत्वगुण और तमोगुण को दबाने से रजोगुण बढ़ता है । रजोगुण होने पर , लोभ ,कर्म में आसक्ति ,अतृप्ति और इच्छा उत्पन्न होती है । रजोगुण के आधिक्य के समय देह छोड़ने पर संसार मे प्रारब्धानुसार पुनर्जन्म होता है ।
🎈 3-- तमोगुण - अज्ञान से उत्पन्न होने वाला तमोगुण ,सब प्राणियों को मोह में डालता है -और उनको
* प्रमाद ,आलस्य और निद्रा* से बांधता है । तमोगुण का व्यक्ति पर राज्य होनेपर --- ज्ञान और कर्म की ओर आसक्ति न होकर आलस्य की ओर झुकाव और कर्त्तव्य की विस्मृति होती है -- इसका फल अज्ञान होता है -
इसके आधिक्य के समय मृत्यु होने पर , विवेक हीनो में जन्म मिलता है और प्राणी अधोगति को प्राप्त होता
है ""
तीनो गुणों से परे तत्व ~~~~~
🎆 जब साधक देखता है कि इन गुणों से #परे भी कोई #तत्व है , तब वह मेरे भाव मे मिल जाता है -तब वह देह की उत्पत्ति के कारण , इन तीनो गुणों से छूटकर , मुझ में मिल जाता है-
अर्जुन ने पूछा --
प्रभो ! किन लक्षणों से यह मालूम होता है कि मनुष्य इन तीनो गुणों से परे *गुणातीत *हो गया है ?और कैसे गुणातीत हुआ जा सकता है ?
गुणातीत व्यक्ति के लक्षण ~~~~
🚫 श्री कृष्ण बोले --** "" जो प्रकाश ( सत्व गुण ) ,प्रवत्ति ( कर्म रजोगुण ), और मोह ( तमोगुण ) के कारण होने पर भी उनसे #घृणा नही करता और किसी के समाप्त होने पर उसकी इच्छा नही करता, विचलित नही होता--जो हर समय में #उदासीन सा बना रहता है , गुणों से #चंचल नही होता ; जो सुख और दुख में एक सा रहता है ; और अपने आत्मरूप में स्थित रहता है ,जिसके लिए मिट्टी ,पत्थर और सोना बराबर हैं ,प्रिय और अप्रिय को जो एक सा जानता है --- जो धीर है ,निन्दा और स्तुति को #समान समझता है , जो मान और अपमान को , जो शत्रुओं और मित्रों को समान समझता है ,वही** गुणातीत ** है ।""
अनन्य भक्ति योग से सेवा ~~~~
🎈"" इसके साथ ही जो अनन्य भक्ति योग से मेरी सेवा करता है वह इन तीनो गुणों से परे होकर ब्रम्हभूत अवस्था को प्राप्त होता है -""
***************
सो अनन्य जाके अस मति न टरै हनुमंत । मैं सेवक सचराचर रूप स्वामि भगवंत ।।
श्री राम जी हनूमान जी से कहते है कि अनन्य वह व्यक्ति है जो हमेशा अपने को सेवक और सम्पूर्ण सचराचर रूपों के स्वामी भगवान को मानता है ।
****************
श्री कृष्ण उवाच ,~~
🍎 ""मैं ही -अमृत- और- अव्यय ब्रम्ह का- श्वाशवत सनातन धर्म का- और एकांतिक परम सुख- का आधार हूँ "" -
****** शेष अगली पोस्ट में ********* राम नाथ गुप्त कन्नौज----

टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें