पोस्ट -( 1970 )- श्री शिव महापुराण ~ पुष्प माला ~ 【 १७० 】- सबसे बड़े देव महादेव शिव शंकर का राष्ट्रीय - प्रधान मंत्री का -- स्वरूप ~ { प्रथम पोस्ट }
🌍 देश का प्रधान मंत्री कैसा हो ? हमारे महादेव शिव शंकर जैसा हो !!
हमारे सबसे बड़े देव " महादेव " और प्रथम पूज्य गणपति गजानन का परिवार
🎈 शाशन में मुहर तो देश के प्रथम नागरिक , राष्ट्र प्रमुख ( राष्ट्रपति ) की ही चलती है पर मुख्य तो त्रिदेवो ( राष्ट्रपति , उपराष्ट्रपति ,और प्रधान मन्त्री )~ में सबसे बड़े देव ~हमारे महादेव ( PM ) ~ही होते है ~
🍎 माँ पार्वती जी व जगत पिता श्री महादेव श्री भोले शंकर जी ~सारे ब्रम्हांड के स्रजनकर्ता पालन कर्त्ता व संहारकर्ता होने के कारण देवो में सबसे बड़े देव ~महादेव है । और श्री गणेश जी ने ~माँ और पिता का पूर्ण आशीर्वाद पाकर उनकी परिक्रमा कर ~माँ और पिता के सारे गुणों को अपने में आत्मसात कर लिया और इसीलिए सभी देवताओ के भी पूज्य बनकर ~प्रथम पूज्य हो गए ।
🍎 राष्ट्र के मुख्य शाशक के रूप में श्री महादेव जी की महिमा~~~
🚱 ( 1 )~केवल एक मात्र ऐसे देवता ~जो निराकार और साकार दोनों रूप में उपलब्ध है । साधन हो तो~ कर्पूर गौरम्~स्फटिक संगमरमर की श्वेत मूर्ति बनवा लो ~और कुछ न हो तो कही भी किसी प्रकार -बालू या मिट्टी का शिव लिंग बना लो ~भोले बाबा दोनो के है और दोनों स्थितियों में अति प्रसन्न ।
🎈इसी प्रकार सरकार के मुखिया ( PM )~को धनवान व्यक्ति के स्वागत अभिनन्दन तथा अति पीड़ित ~अति गरीब की प्रेमभरी या ऱक्षा के लिए पुकारती ~आर्त पुकार ~में भेद न कर उन्हें समान रूप से अभयदान देना चाहिए ।
🚱 ( 2 )~केवल एकमात्र देवता जिनका मंदिर कभी बंद नही होता~इसी प्रकार सरकार के मुखिया के द्वार पर स्वयं या आधुनिक वैज्ञानिक युग के अनुरूप ~पत्र,फोन ,Fax, E Mail ,whatsup ,Tutor या किसी अन्य सर्व सुलभ साधन से अपने कष्टो की बात~ किसी को भी~किसी भी समय पंहुचाने में असुविधा नही होनी चाहिए ।
🚱 ( 3 )~ भगवान् शंकर का सर्वाधिक तेजोमय स्वरुप है ~कथा है एक बार श्री ब्रम्हा जी एवं श्री विष्णु जी में विवाद हुआ कि कौन अधिक शक्तिशाली है ? तभी दोनों के सम्मुख एक अग्नि के समान अति तेजस्वी बेलनाकार प्रकाशपुंज प्रकट हुआ जिसके ऊपर और नीचे का कोई पता नही था ~ श्री विष्णु जी ने ऊपर और श्री ब्रम्हा जी ने नीचे का पता लगाने और जो इसमें सफल हो वही श्रेष्ठ हैं ~यह मानकर दोनों ने उस तेज पुंज के ऊपर और नीचे जाने का प्रयास किया परंतु कोई भी उस तेजपुंज का शुरू और अंत न जान सका ~
वह तेजपुंज जो सम्पूर्ण ब्रम्हांड का प्रतीक था जिसमे अनेकानेक सूर्य ~हजारो गृह चमचमा रहे थे (और यही श्री शंकर जी का शिव लिंग का स्वरुप है ) उसे ही सर्वोपरि मानकर दोनों श्री विष्णु जी व श्री ब्रम्हा जी ने~ श्री शिव भगवान् को ~सर्वोच्च देवता "" महादेव "" के रूप में मान्यता दी~
🍎 श्री महादेव जी के सिर पर जटाओं में मोक्ष दायिनी श्री गंगा जी का निवास है~ फिर भी उनका निरंतर जल की गिरती धाराओ से अभिषेक होता रहता है ~जिसके कारण ही उनका :बहुत शांत स्वरूप है !
🎃 इसी प्रकार सरकार का व उसके मुखिया ( P M ) का कर्तव्य~ सर्व शक्तियों को एकत्र कर देश को सर्वाधिक तेजवान बलवान तेजपुंज रूप में बनाना होना चाहिए। पर इस सबके बाबजूद उन्हें~ अपने दिमाग और बुद्धि को बिलकुल ठंडा ~गुस्सा ,अभिमान व क्रोध से रहित बनाये रखना चाहिए ! इतना सामान्य जैसे अभी गंगा के पावन शीतल जल से स्नान किया हो~
🚱 ( 4 )~भगवान ""नील कंठ"" ~ समुद्र मंथन के समय हलाहल विष से जल रहे विश्व को बचाने के लिए स्वयं विष को पी गए और उसे कंठ (गले )में रोक कर - नीले गले वाले नील कंठ कहलाये ~इसी प्रकार देश की सरकार के मुखिया PM महोदय का आदर्श कर्तव्य है~ कि देश वासियो को कोई भी भयंकर मुसीबत से बचाने के लिए ~ अपने निजी हितो, निजी सुखो ,का त्याग कर अपने आप को भी खतरे में डाल कर ~देश व देशवासिओ की रक्षा करे ~
🚱 ( 5 )~ माथे पर अर्ध चंद्र ~तमसो माँ ज्योतिर्गमय ~हमेशा अन्धकार को मिटाने के लिए सौम्य शीतल प्रकाश ~अपने चरित्र के सौंम्य प्रकाश से सरकार के मुखिया का चेहरा हमेशा देदीप्यमान रहना चाहिए
🚱 ( 6 )~गले में सांपो की माला~
( A )समाज के विषधरों को जहर हीन कर अपने पूर्ण नियंत्रण में रखना ~
( B ) सर्प जमीन में दुनिया से छिपकर बहुत दूर तक जाता है ~एक हिसाब से यह गुप्तचर
.... भी हो सकते है जो गुप्त सूचनाए सीधे मुखिया तक पंहुचाये तभी तो गले के हार बनेगे~
( c )भगवान् शंकर के सर्प उनके रक्षक भी है -आज के नेताओ के रक्षक ~जिनसे बुरी नियत
वाले दूर से भय खाये -यह ब्लैक कैट कमांडो भी हो सकते है ~
🚱( 7 )~ निवास स्थान कैलाश पहाड़ ~क्या विचित्र बात है ! सारे संसार के स्वामी -दूसरो को सोने की लंका को भी बनवाकर दे देने वाले ~शिव स्वयं खुले में पहाड़ो पर ~ऐसे आदर्श का पालन बहुत मुश्किल है परंतु सरकार के मुखिया निजी वैभव से दूर रह सकता है ।
🚱 ( 8 )~भोजन बेलपत्र फूल धतूरा आदि ~दुनिया को सर्व सुख ~सर्वोत्तम भोजन प्रदान करने वाले शिव ~यह भी सबके लिए संभव नही है ,परंतु हर सौदे में कमीशन खाने वाले , घूस के बिना काम नहीं करने वाले दावतों के नाम पर धन को लुटाने , अपनी आदतों पर सुधार करके ,इससे ~जनता के धन को बर्बाद करने पर नियंत्रण तो किया जा सकता है
🚱 ( 9 )~पहनने को बाघम्बर ~यह प्रमुख शाशक को वस्त्रो , नए नए वाहनों और अपने को सर्वोपरि दिखाने के किये किये जा रहे सार्वजनिक धन के दुरूपयोग को रोकने की प्रेरणा देता है ।
🚱 ( 10 ) ~वाहन नंदी ~ जो वास्तव में देव स्वरुप है और भगवान शिव के सेनापति भी है - और -शिव जी के परम सेवक है - जिन्हें बैल के रूप में मंदिरो में शिव जी के साथ स्थान प्राप्त है ~क्यों कि शिव जी भी तो पशुपति है -( पशु माने वह व्यक्ति - जो काम क्रोध लोभ के बंधनो से जकड़ा हुआ है ) बैल भारत में कृषि और ग्रामीण वाहनों का आवश्यक अंग रहा है -
नंदी शब्द आनंद से बना है और जो किसान , व्यापारी , सैनिक तथा सबको आनंद दे वही शाशक का प्रिय साथी हो सकता है । जय जवान - जय किसान - जय विज्ञान -
~शाशक को इस बात का अवश्य ध्यान रखना चाहऐ::~~
( शेष अगली पोस्ट में ~कृपया प्रतीक्षा करे )............. राम नाथ गुप्त .. कन्नौज

टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें