पोस्ट ~( 147 ) ~ श्री रामायण जी की कथाएं ( 147 ) ~ श्री राम जी और श्री सीता जी की लंबाई कितनी थी ?
राम शैया तीर्थ चित्रकूट ~
🍅 पुराणों में वर्णन मिलता है कि सतयुग में मनुष्य की आयु और लम्बाई बहुत ज्यादा होती थी , फिर त्रेता युग में उससे कम , द्वापर युग में और कम और वर्तमान कलयुग में बहुत घट गयी है । सभी ने सीरियल कृष्णा में देखा है कि विवाह के पूर्व श्री बलराम जी ने , सतयुग की श्री ब्रम्हा जी के लोक से अपने पिता राजा रेवत के साथ वापस आयी , अपनी पत्नी श्री रेवती जी की लंबाई जो ताड़ के पेड़ के बराबर थी , को अपने हल से कम किरके अपने बराबर किया था ।
🍎 आज से करीब 9 लाख वर्ष पूर्व त्रेता युग मे भगवान श्री राम ने 11000 वर्ष राज्य किया था । आयु के साथ ही उस समय मनुष्य की लंबाई भी बहुत बड़ी होती थी । तो श्री राम और सीता जी की लंबाई कितनी थी ??
🍅 चित्रकूट में भरतकूप के पास श्री राम सीता जी का शैया स्थान " राम शैया तीर्थ " है जहां वे एक शिला पर सोते थे । भास्कर न्यूज वहां पंहुचा तथा उस स्थान की फोटो और वीडियो को उन्होने प्रेषित किया था । शिला पर श्री राम जी के सोने के स्थान की लम्बाई का निशान 15 फुट का है और माता सीता जी के स्थान की लंबाई का निशान 11 फुट का है । यहां इस शिला के चारो ओर श्री हनुमान जी के मंदिर बने है तथा वहां स्थित पीपल के पेड़ के पत्ते की नोक लम्बी नहीं होती है ।
🍎 श्री राम की लंबाई 15 फुट तथा श्री सीता जी की लम्बाई 11 फुट की थी ।
****** क्रमशः *************** राम नाथ गुप्त **************

टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें